फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप: पंजाब की युवती ने दी शिकायत, बियर पिलाने के बाद होटल में किया यौन शौषण

Wed, 14 Sep 2022 02:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

युवती ने बताया कि डॉ. अशोक ने मुझे पानी पिलाया और पानी पीने के बाद मुझे बेहोशी आने लगी। इसके बाद मुझे जबरन बियर पिलाई फिर मेरे साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। देर रात को जब मुझे होश आया तो मैंने अपनी सहेली के पास फोन किया और घर आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की रहने वाली एक युवती ने हिसार के जवहार नगर में अस्पताल चलाने वाले डॉ. अशोक यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक मेडिकल कंपनी में काम करती है। वह दवाइयों की मार्केटिंग करने फरवरी महीने में हिसार आई थी।

विज्ञापन


हिसार में जवाहर नगर स्थित डॉ. अशोक यादव के अस्पताल पर गई थी। वहां पर उनकी पत्नी से मुलाकात हुई। उन्होंने डॉ. अशोक यादव का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद डॉ. अशोक यादव से बात हुई। अशोक ने कहा कि मैं यहां का प्रधान हूं और तुम्हारी मार्केटिंग मैं करवा दूंगा। इसके बाद उसने मुझे 30 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे शहर के फ्लैमिंगो रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां पर डॉक्टर अशोक यादव से मुलाकात हुई। 

अशोक यादव ने फोन कर अपने एक साथी को वहां पर बुला लिया और शाम 5:30 बजे तक मार्केटिंग को लेकर उनसे बातचीत हुई। इसी दौरान होटल में ही मेरे लिए रूम बुक कर दिया। रात करीब 8:00 बजे डॉक्टर अशोक यादव मेरे कमरे में आए। इसके बाद वेटर से दो बियर की बोतल मंगवाई।
विज्ञापन


डॉ. अशोक ने मुझे पानी पिलाया और पानी पीने के बाद मुझे बेहोशी आने लगी। इसके बाद मुझे जबरन बियर पिलाई फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया।

देर रात को जब मुझे होश आया तो मैंने अपनी सहेली को फोन किया और घर आ गई। इसके बाद से लगातार मुझे फोन कर परेशान किया जा रहा है। अब इस संबंध में डॉक्टर के खिलाफ महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें