फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 22 Feb 2015 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती जोधेवाल के मोहल्ला आनंद पुरा में 12वीं की छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे खाना देने कमरे में गई।
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। हैरानी की बात है कि छात्रा दीक्षा (18) ने आत्महत्या करने से पहले अपने कमरे में लगी पिता की फोटो को उतार कर अपने पास रखा हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि छात्रा ने पढ़ाई की परेशानी से फंदा लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतका के पिता सुरिंदर पाल ने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं। इनमें से दीक्षा सबसे बड़ी थी। वह इलाके में ही स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को सब लोग घर पर ही थे। इस दौरान दीक्षा अपने कमरे में पढ़ाई करने के लिए चली गई। उसकी मां खाना बना रही थी और सुरिंदर पाल घर के बाहर गाड़ी साफ कर रहे थे।
विज्ञापन


दीक्षा ने कमरे में लगी अपने पिता की फोटो दीवार से नीचे उतार खुद फंदा लगा लिया। जब उसकी माता उसे खाना देने के लिए गई तो दरवाजा खोल उसके होश उड़ गए। पत्नी का शोर सुन सुरिंदर पाल भी अंदर गए।

उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाकर दीक्षा को नीचे उतारा। डॉक्टर ने अनुसार दीक्षा की सांसें चल थीं। उसके बाद उसे निजी अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें