फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में फेल हो गई छात्रा, ज़हर खाकर कर खत्म कर ली ज़िंदगी

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
10वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने का गम ये लड़की सहन नहीं कर पाई। गरीबी और बेबसी के बीच बड़ी मुश्किल से पढ़ने का हौसला किया लेकिन रिजल्ट ने उसे अंदर तक तोड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि बोर्ड के नतीजे के बाद लड़की ने ज़हर खाकर ज़िंदगी खत्म कर ली। पटियाला के गांव लहौरां कलां की एक छात्रा ने 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में नाभा के सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी सदर नाभा थाना के एएसआई मघर सिंह ने बताया कि गांव लहौरां कलां निवासी पूजा (16) सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाभा की छात्रा थी। वह पीएसईबी के दसवीं क्लास के नतीजों में फेल हो गई थी। इससे आहत होकर उसने मंगलवार दोपहर बाद घर में ही गेहूं में रखी गोलियां उठाकर निगल ली। 

उस दौरान उसके पिता राजेश कुमार जो प्लंबर का काम करते हैं, वह घर पर नहीं थे। मां भी लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करने के लिए गई हुई थी। गंभीर हालत में पूजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा चार भाइयों की इकलौती बहन थी। पुलिस ने शव वारिसों के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें