ब्रदर्स कीपर्स गुट से पुरानी रंजिश
अमरप्रीत समरा और उसके बड़े भाई रविंदर को शादी में मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था। दोनों भाई उस ग्रुप के सक्रिय सदस्य हैं, जिसकी लंबे समय से ब्रदर्स कीपर्स गुट से रंजिश है। दोनों के बीच पहले भी कई बार खूनी टकराव हो चुका है। वैंकूवर पुलिस कांस्टेबल तानिया विसिंटिन ने बताया कि उन्हें रात 1:30 बजे फोन पर फायरिंग की सूचना मिली।
11 खतरनाक गैंगस्टरों की सूची में नौ पंजाब मूल के
पिछले साल कनाडा की पुलिस एजेंसियों ने 11 खतरनाक गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की थी। इन 11 गैंगस्टरों में से नौ पंजाब मूल के थे। इन 11 गैंगस्टरों की लिस्ट में समरा का नाम दूसरे नंबर पर था। सूची में शकील बसरा (28), अमरप्रीत समरा (28), जगदीप चीमा (30), रविंदर शर्मा (35), बरिंदर धालीवाल (39), एंडी सेंट पियरे (40), गुरप्रीत धालीवाल (35), रिचर्ड जोसेफ व्हिटलॉक (40), समरप गिल (29), सुमदीश गिल (28) और सुखदीप पंसाली शामिल का नाम शामिल है।
अपहरण मामले में दोषी ठहराया गया था
अमरप्रीत और उसके दो साथियों को 2015 में अपहरण और जबरन बंधक बनाने के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस वारदात में अमरप्रीत चक्की के साथ उसका साथी शकील बसरा भी शामिल था। उनके प्रतिद्वंद्वी गिरोहों बीके, वुल्फ पैक और क्रिमसन स्कॉर्पियन के साथ ड्रग्स के धंधे के चलते एक दशक से झगड़ा चल रहा है।
पुलिस ने जारी की थी चेतावनी
ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने कहा कि अमरप्रीत कई गोलीबारी के मामलों में भी वांछित था। पुलिस ने हाल ही में 11 गैंगस्टरों का यूनाइटेड नेशन सेफ्टी वॉर्निंग पोस्टर जारी किया था। इसमें कहा गया था कि यह खतरनाक अपराधी हैं। इनसे कोई संबंध न रखें। इनसे दूरी बनाकर रखें।