फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर ने फेसबुक के जरिए एसएचओ पर लगाया नशा बेचने के आरोप, एसएसपी ने कहा- दोषी बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 30 Jun 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
पंजाब में नशो का मुद्दा दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। पंजाब के कई पुलिस अधिकारियों पर भी नशा बेचने में सम्मिलित के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला गुरदासपुर का है, जहां एक गैंगस्टर हैरी मजीठा ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके गुरदासपुर में तैनात एस.एच. ओ. राजिन्दर कुमार और उसके गनमैन जतिन्दर सिंह पर नशा तस्करी के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पोस्ट में गैंगस्टर हैरी मजीठा ने बताया है कि 5 साल से एस.एच. ओ. राजिन्दर कुमार और उसका गनमैन जतिन्दर सिंह नशे का कारोबार कर रहे हैं लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवार्इ नहीं कर रही। दूसरा  दूसरी तरफ़ इस मामले पर ज्यादा कुछ ना बोलते हुए एस. एस. पी. गुरदासपुर हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि जो पोस्ट वायरल हो रही है, उसकी जांच की जा रही है, उस रख़लाफ़ सख़्त कार्रवार्इ की जाएगी।

एस.एस.पी. ने कहा कि कई बार कुछ आरोपी जान बूझकर ऐसीं कार्रवार्इ को अंजाम देते हैं। इसके साथ ही एस.एस. पी. ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है जो भी दोषी पाया गया, उसके रख़लाफ़ कार्रवार्इ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें