फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! नशे का टीका लगा नाबालिग से गैंगरेप

Sat, 16 May 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खेमकरण के एक गांव में दलित परिवार से संबंधित चौदह वर्षीय लड़की से गांव की तीन युवकों ने नशे का टीका लगाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिवार ने एसएसपी मनमोहन शर्मा को दी गई शिकायत में बताया नाबालिग लड़की शुक्रवार की शाम दूध लेने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान गांव के ही गुरजिंदर सिंह, मन्ना सिंह व सतनाम सिंह ने उसे दबोच लिया और जबरन नशे का टीका लगा दिया। इसके बाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपी सुबह लड़की को उसके घर के पास छोड़ गए। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया जा चुका है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें