तीन युवक चार महीने तक डरा धमका कर युवती से गैंगरेप करते रहे। गर्भ ठहर गया तो डॉक्टर दंपति भी जुर्म में भागीदार बन गया। मामला फिरोजुपर के जलालाबाद का है। आरोपी युवक गर्भपात कराने के लिए गांव के ही एक आरएमपी डाक्टर के पास पीड़िता को ले गए और जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया।
गर्भपात सही नहीं होने के कारण पीड़िता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। यह घटना यहां के एक गांव में घटी। थाना अमीर खास पुलिस ने तीनों आरोपी युवक, डाक्टर, डाक्टर की पत्नी व एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गर्भपात सही न होने पर तबीयत बिगड़ी तो घर के बाहर छोड़ गए
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि चार माह से आरोपी अशोक सिंह उर्फ शोकी, गगन सिंह उर्फ गग्गी वासी अमीर खास, लड्डी वासी बिलीमार उसकी बेटी के साथ दुराचार करते रहे।
किसी को दुराचार की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इसीलिए उसकी बेटी के पेट में गर्भ ठहर गया। मां ने बताया कि 17 अगस्त को अशोक सिंह उर्फ शोकी उसे गांव में क्लीनिक चला रहे डाक्टर संदीप सिंह के पास उसकी बेटी को ले गया जहां पहले से ही गगन सिंह गग्गी व लड्डी मौजूद थे।
आरोपियों ने डाक्टर संदीप व डाक्टर की पत्नी व एक अन्य महिला की सहायता से पीड़िता का जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। गर्भपात सही ढंग से न होने के कारण पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी और उक्त व्यक्ति उसे घर के बाहर छोड़ कर दौड़ गए।
अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
rape
- फोटो : demo
पूरी बात पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पीड़िता की नाजुक हालत देखते हुए श्री मुक्तसर साहिब के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। परिजनों ने बताया कि लड़की की हालत बेहद दयनीय है।
थाना अमीर खास पुलिस के प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर दुराचार करने वाले आरोपी युवक अशोक सिंह उर्फ शोकी, गगन सिंह उर्फ गग्गी व लड्डी और डा. संदीप सिंह, उसकी पत्नी व एक अज्ञात महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने एक आरोपी गगन सिंह उर्फ गग्गी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।