फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चक्कर खाकर गिरी छात्रा, जांच में सामने आया सच, सब रोने लगे

Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
10वीं की छात्रा हर रोज की तरह स्कूल आई, लेकिन अचानक चक्कर खाकर गिर गई। जांच कराई गई तो जो सच सामने आया, जानकर सभी रोने लगे। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। छात्रा ने बताया कि वह गर्भवती है। तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। स्कूल में महिला वेलफेयर की टीम पहुंची। फिर मामला पहुंचा महिला थाना।
विज्ञापन


यहां दसवीं की इस नाबालिग (करीब 15 वर्षीय) छात्रा ने बताया चार माह पहले दो युवकों ने जिंदल पार्क में उसके साथ गैंग रेप किया था। महिला पुलिस थाना पुलिस शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामला शुक्रवार को सामने उस वक्त सामने आया था, जब शहर निवासी यह छात्रा रोज की तरह स्कूल पहुंची। स्कूल शुरू होने के करीब दो तीन घंटे तक सब सामान्य चला, लेकिन अचानक यह छात्रा चक्कर खाकर गिर गई।

सभी ने समझा कमजोरी या बीमारी के कारण चक्कर आ गए होंगे। साथी लड़कियों और स्कूल स्टाफ ने उसे उठाया। लेकिन स्टाफ की किसी महिला कर्मचारी के नजर उसके पेट पर गई तो उसे कुछ शक हुआ कि छात्रा संभवत: गर्भ से है। मामले की जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी गई और उन्हें यह शक भी जाहिर किया गया। इसके बाद महिला स्टाफ ने छात्रा से पूछताछ की तब उसने भी यह बात कबूल कर ली कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी को लिखा पत्र
इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल छात्रा के परिजनों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने महिला एवं बाल संरक्षण के अधिकारी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। उधर, सूचना पर छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंचे।

चार माह पहले जबरन खींच ले गए थे युवक

rape with minor
मामले की जानकारी पर पुलिस और महिला एवं बाल संरक्षण की टीम स्कूल पहुंची। वेलफेयर टीम ने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि करीब चार माह पहले अपने भाई बहन के साथ जिंदल पार्क के पास लुकाछिपी खेल रही थी। रात करीब नौ बजे दो युवक उसे जबरदस्ती पार्क के अंदर ले गए और उसके साथ रेप किया।

छात्रा के मुताबिक उसने शोर भी मचाने की कोशिश की लेकिन उस वक्त आसपास कोई नहीं था। हालांकि छात्रा ने इतना जरूर बताया है कि दोनों युवक उसे कुछ दिखाने के बहाने ले गए थे और खुद को उमरी का बता रहे थे। प्राचार्य ने महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी और उचित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है।

महिला थाने पहुंचा मामला
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने महिला पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे छात्रा, उसके परिजनों, स्कूल के प्राचार्य आदि को थाने बुलाया गया। यहां छात्रा से पूरे मामले की जानकारी ली गई। छात्रा ने अपने साथ घटी घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी। हालांकि वह उसके साथ गैंग रेप करने वाले दोनों युवक कौन थे? इस बारे में छात्रा नहीं जानती। बाद में छात्रा का मेडिकल भी कराया गया।

स्कूल प्रशासन ने लगाई स्कूल आने से रोक

पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रा के स्कूल आने पर रोक लगा दी है। बताया जाता है कि छात्रा के परिजनों से कहा गया है कि वह उसे स्कूल न भेजे, जिससे कि अन्य छात्राओं पर इसका असर न पड़े।

पुलिस को कार्रवाई के लिए लिख दिया है
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र काजल ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही वे छात्रा से मिलने गए।  छात्रा और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए महिला थाने में लेकर आए हैं।  अभी उससे मामले की जानकारी ली जा रही है।

उसने बताया है कि दो लड़कों ने जिंदल पार्क में रात के समय उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद शुक्रवार को उसे चक्कर आए थे।  काजल ने बताया कि छात्रा की काउंसिलिंग के लिए पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। साथ ही मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन

दो माह से आ रहे थे चक्कर

rape victim - फोटो : Demo Pic
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा ने बताया कि उनके पास दसवीं की छात्रा के साथ गलत काम करने की मामला आया है। अभी तक की जांच में पाया है कि छात्रा के साथ चार माह पहले गलत काम  हुआ था और दो माह से उसे चक्कर आने शुरू हुए थे। छात्रा ने ही यह सारी जानकारी उन्हें दी है। इस मामले को लेकर पुलिस को जांच सौंप दी है।

छात्रा की मां और पिता ने बताया कि उसकी पांच लड़कियां हैं और एक लड़का है।  वह शहर की एक कॉलोनी में रहते हैं और मजदूरी कर अपने घर का गुजारा कर रहे हैं। उसकी बेटी के साथ किसने क्या किया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्हें तो स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले की जानकारी दी है।

मामले की चल रही है जांच
महिला थाने की जांच अधिकारी तारों देवी ने बताया कि छात्रा के साथ क्या हुआ, इसका खुलासा तो मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगा। लेकिन छात्रा ने जो बताया है उसके आधार पर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें