फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में युवकों ने युवती की इज्जत लूटी

Fri, 13 Jun 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर जिले के फाजिल्का के एक गांव में घर के आंगन में सो रही एक युवती को उठाकर दो युवकों ने नजदीक ही पशुओं के बाड़े में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी माता और भाई के साथ रहती है। उसकी माता कहीं बाहर गई हुई थी। वह, उसका भाई और एक चचेरा भाई घर के आंगन में सो रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

कई घंटों तक युवकों ने की हैवानियत

युवती ने प‌ुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 12 बजे गांव के परमजीत सिंह और उसका एक साथी मुंह पर हाथ रख उसे घर के पीछे बने पशु चारे वाले बाड़े में ले गए।

वहां उन्होंने उसके साथ कई घंटे गैंगरेप किया। साथ ही उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई और बेहोश हो गई। सुबह होने पर उसने अपने भाईयों को आपबीती सुनाई। दोपहर को माता के वापस आने पर उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें