फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, मोबाइल से बनाई वीडियो

Sat, 25 Mar 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
विज्ञापन
भिवानी के दादरी रोड पर शहर के साथ लगते सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा का एमएमएस भी बनाया और वायरल किया। शुक्रवार को परिजन किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंचे। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप, का केस दर्ज किया है। घटना गत 22 मार्च की है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी अपने घर से पास ही स्थित अपने प्लॉट में जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में मोनू, राहुल, देवेंद्र व सुधीर ने किशोरी को अगवा किया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल से एमएमएस भी बनाया। पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।

इसी डर में किशोरी ने दो दिन तक खाना-पीना छोड़ किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने रोते हुए आपबीती बयां की। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी ने बताया कि मोनू पर रेप का आरोप है जबकि देवेंद्र ने वीडियो बनाई है। दो युवकों पर घटनास्थल पर मौजूद रहकर निगरानी के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें