दो युवकों ने नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। मामला पंजाब के बठिंडा जिले का है। मौड़ पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक अमृतपाल सिंह और मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि दो सितंबर को वह गांव के बस स्टैंड पास गई थी। वहां गांव के ही रहने वाले अमृतपाल सिंह और मनप्रीत सिंह उसे अगवा कर अपने घर ले गए और उसके साथ दुराचार किया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। एएसआई जंगीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।