फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में गैंगरेप, स्कूली छात्रा से हैवानियत की हदें पार

Thu, 13 Aug 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को पड़ोस के ही रहने वाले 3 युवक धोखे से बहलाकर ले गए खेतों में और कर दी हैवानियत की हदें पार। मामला पंजाब के बठिंडा का है।
विज्ञापन


गांव के ही रहने वाले तीन युवकों की ओर से गैंगरेप करने का मामला सामने आते ही सभी सन्न रह गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता से गैंगरेप होने संबंधी मेडिकल के दौरान डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी है।

इसकी अभी आन रिकॉर्ड रिपोर्ट आनी बाकी है। जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जब पीड़िता अपने घर से स्कूल जा रही थी तो आरोपी बादल सिंह, संदीप सिंह और गोरा सिंह उसे यह कहकर अपने साथ ले गए कि उसकी मां ने उसको अभी बुलाया है। इसके बाद आरोपी पीड़िता को गांव के साथ लगते खेतों में ले गए, उसके साथ गैंगरेप कर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्कूली छात्रा से युवक ने की अश्लील हरकत

उधर स्कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि बीते दिन जब वह अपने घर से स्कूल जा रही थी तो गली के बाहर उसके मोहल्ले में रहने वाले सुनील ने उसकी बाजू पकड़ ली और उसके साथ छेड़छाड़ की।

किशोरी ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी अश्लील हरकतें कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे थाना कैनाल कालोनी पुलिस के एएसआई बेअंत सिंह का कहना था कि उन्होंने पीड़ित लड़की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इसके अलावा जिले के गांव कोटफत्ता में एक शराबी गुरमेल सिंह द्वारा साढ़े तीन वर्षीय बच्ची को बुरी नीयत से उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता के अनुसार जब उसकी बेटी गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तो शराब के नशे में धुत गुरमेल सिंह बच्ची को बुरी नीयत से उठाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

जब आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने शराबी के चुंगल से बच्ची को छुड़वाया और शराबी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना कोटफत्ता पुलिस ने शराबी गुरमेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें