फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से 2 ने किया गैंगरेप

Mon, 14 Jul 2014 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल से माथा टेककर आ रही एक 13 वर्षीय नाबालिग को दो युवकों ने बहला फुसलाकर एक खाली प्लॉट पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवक उसे धमकियां देते रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी जानकारी घर आकर अपने परिवार को दी। परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत की।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी

लड़की अपनी बहन के साथ रविवार को धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। घर वापस आते समय दोनों गोलगप्पे खाने लगीं। इतने में आरोपी युवक  काराबारा निवासी दविंद्र कुमार और बोबी कुमार मोटरसाइकिल पर आए और उसे बहला फुसलाकर एक खाली प्लॉट में ले गए।

वहां दोनों ने उसके दुराचार किया। फिर उसे रास्ते में छोड़ कर धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों  काराबारा निवासी दविंद्र कुमार और बोबी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें