गोरायां जिला जालंधर की रहने वाली और फतेहगढ़ साहिब के पास स्थित एक गांव में मोबाइल शॉप चला रही दो बच्चों की मां ने गांव के ही पांच युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस को उन पांचों युवकों पर तुरंत कार्रवाई की मांग के लिए एक शिकायत भी दी है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति राजू से उसका कई साल पहले तलाक हो गया था।
राम रत्न पुत्र जीरा राम वासी जल्ला (पायल) लुधियाना उसके संपर्क में आया और उसने ही उसे मंडी गोबिंदगढ़ में मेहनत मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन पोषण करने की सलाह दी तथा पीड़िता को गांव ले आया। यहां पर किराये की दुकान पर वह मोबाइल रिचार्ज करने की दुकान चलाने लगी।
दुकान शटर गिराकर बार-बार सभी ने रेप किया
पीड़िता ने बताया कि 2 मई की रात साढ़े 10:30 बजे दुकान बंद कर राम रत्न के साथ अपने घर को जाने लगी तो वहां पर पांच युवक आ धमके।
उन्होंने पहले उनकी पिटाई की और बाद में राम रत्न को धक्का देकर पीछे कर दिया और दुकान शटर गिराकर बार-बार उसके साथ सभी ने रेप किया और धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया उससे दुराचार करने वाले आपस में एक दूसरे को निक्का, राजू, हसन, हरदीप, घुग्गू नामों से बुला रहे थे। उन्हें वह सामने आने पर पहचान सकती है।
पुलिस ने रविवार रात को सामूहिक दुराचार के आरोप में मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।