फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दरिंदगी की फिर गला घोंटकर हत्या

Fri, 27 Jun 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में अपने पिता को सामान देकर घर जाते समय लापता हुई सात वर्षीय बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुराचार किया गया था।
विज्ञापन


जिस जगह आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया, वहीं पर हत्या करने के बाद उसका शव फेंक कर फरार हो गए। बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने ताजपुर रोड इलाके में रहने वाले मुकेश कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

चाकू दिखाकर बच्ची से किया रेप

पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज और मुकेश टेंपो लेकर उस गली में अक्सर माल लोड करने के लिए आते जाते थे। इस वजह से उन्हें उस गली के बारे में सब कुछ पता था। 6 जून को आरोपी गली में माल लोड करने के लिए आए।

उस दिन आरोपी मुकेश नशे में था। इस दौरान बच्ची वहां से अपने पिता को मिलने के बाद घर वापस जा रही थी। आरोपियों ने उसे खाने की चीज दिलाने का बहाना बनाया और उसे अपने साथ ले गए।

आरोपी उसे ढोढे कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में ले गए। वहां पर आरोपियों ने बच्ची के साथ दुराचार किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने अपने पास रखा चाकू दिखाकर चुप करवा दिया, जिससे बच्ची डर गई।

दुराचार के बाद आरोपियों ने गुड़िया के मुंह पर हाथ रख गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

कुत्ते नोच रहे थे बच्ची के शव को

तीन दिन बाद बच्ची का शव कुत्ते नोच रहे थे तो भैंसें चलाने के लिए खाली प्लॉट में आए व्यक्ति ने शव देखकर तुरंत पुलिस को बताया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने कहा कि जिस जगह से बच्ची लापता हुई थी।

वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से वह टेंपो फुटेज में आ गया, जो आरोपी चलाते थे। पुलिस ने जांच के बाद उक्त टेंपों के बारे में पता लगाया तो डाइंग पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उक्त टेंपो पर मुकेश और मनोज काम करते थे।

वे काफी समय से काम पर भी नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों का पता लगाया तो पता चला कि आरोपी ताजपुर रोड पर जा रहे हैं और शहर छोड़ने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें