फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गायकों ने गैंगरेप कर बनाया वीडियो

Sat, 25 Oct 2014 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध पंजाबी गायक जैली और मनिंदर मंगा पर दोस्तों संग महिला से गैंगरेप करने करने का आरोप लगाया था। महिला सेक्टर-56 की रहने वाली थी।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर थाना फेज-1 पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 2006 में उसकी शादी हुई थी। पति से उसका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

महिला ने बताया कि पंजाबी संगीत की क्लास चलाने के लिए गायक जैली से संपर्क किया तो जैली उसे इसी वर्ष सेक्टर-57 के एक फ्लैट में ले गया। वहां उसने उसकी मुलाकात गायक मनिंदर मंगा से करवाई।
विज्ञापन


उसे बताया गया था कि मंगा संगीत का मास्टर है। महिला ने बताया कि वहां उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद जैली, मंगा और उसके दो अन्य दोस्तों ने रेप किया।
विज्ञापन

एमएमएस बनाकर करते थे ब्लैकमेल

महिला ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जैली व मंगा के अलावा सन्नी इंक्लेव निवासी स्वर्ण सिंह और चरणप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 376बी के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एक वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करवाया।

आरोप है कि इसके बाद भी कई बार रेप किया। आरोपियों के बुलाने पर जब उसने आने से इनकार कर दिया तो वह महिला को ब्लैकमेल करके बुलाते थे।

हरपाल सिंह संधू, एसपी (नोडल अफसर) ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376बी के तहत गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें