पंजाब के संगरूर जिले में एक महिला को दो माह तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक संगरूर निवासी एक महिला 27 अगस्त को घर से गुस्सा होकर मस्तुआना साहिब चली गई और उसे एक टेंपो वाला यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे बिना पैसे दिए उसकी बहन के पास गांव बालियां छोड़ आएगा।
महिला के पास जाने का किराया नहीं था। उक्त टेंपो वाला पीड़िता को संगरूर की एक बस्ती में ले गया, जहां पहले से ही एक महिला मौजूद थी। उसने उसे कोई नशीली पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और दो माह तक महिला को बंधक बना टेंपो वाला और उसका एक साथी दुष्कर्म करते रहे।
किसी तरह महिला उनके चंगुल से भाग निकली और अपनी बहन के पास मानसा चली गई और उसने अपनी बहन को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने थाना सिटी-1 संगरूर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार बलजिंदर कौर, हरजिंदर सिंह गगन और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।