फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार ज्वैलर्स को फर्जी बिल से ठगने को कोशिश, 4 पर केस

Sat, 19 Dec 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बिल बनवाकर चंडीगढ़ के नामी तलवार ज्वेलर्स को ठगने की कोशिश की गई। मामले के 4 आरोपी फरार बताएज जो रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 420,467,468,471,511 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सतनाम सिंह और उसके तीन साथियों के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सतनाम सिंह और उसके साथी 27 नवंबर को सेक्टर-17 सी स्थित तलवार जेवर्ल्स के शोरूम आए थे। उन्होंने बताया कि उसके पास 105 ग्राम पुराना सोना है, जिसको वह बेचना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने तलवार ज्वेलर्स के अरुण तलवार से बातचीत करके एक रफ इस्टीमेट बनवा लिया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि अन्य स्थान पर जांच पड़ताल के बाद सोना बेचने आएंगे। करीब पंद्रह दिन बाद आए और साथ में तलवार जेवर्ल्स का पक्का बिल बनवा कर लाए। उन्होंने शॉप में आकर दावा किया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने 105ग्राम सोना जमा किया था। उसके पैसे लेने आए हैं। इसके बाद तलवार जेवर्ल्स के अरुण तलवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आरोपी ने ज्वैलर्स के खिलाफ दी थी शिकायत

सेक्टर-17 थाना प्रभारी उदयपाल ने बताया कि उसी दिन सतनाम चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करवाकर गया था। उसने तलवार जेवर्ल्स पर आरोप लगाया था कि वे 105 ग्राम सोने का पैसा नही दे रहे हैं। जिसकी रसीद भी उनके पास है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद तलवार जेवर्ल्स की ओर से फर्जीवाड़ा करने की शिकायत आई।

जांच में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा:
थाना प्रभारी ने बताया कि सतनाम द्वारा जमा की गई रसीद जांच के दौरान फर्जी निकली। उसकी रसीद की साइज तलवार जेवर्ल्स के रसीद से बड़ी है। इसके अलावा उसके नंबर और लिखावट भी फर्जी निकला। इसके बाद सतनाम को तीन बार बुलाया गया। लेकिन, वह जांच पर बयान देने नहीं आया। इसके बाद उस पर साथियों सहित केस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें