फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैट्रिमोनियल साइट पर जान-पहचान, बहाने से फ्लैट पर बुलाकर रेप

Fri, 21 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एक लड़के ने लड़की को मिलने के बहाने से बुलाया और फ्लैट में ले जाकर दोस्तों की मदद से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी कमलजीत सिंह व दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी कमलजीत सिंह आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भगवंत सिंह रयाड ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए बताया कि वह सेक्टर-18 पंचकूला में बतौर पीजी रहती है। जबकि एक मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए उसकी मुलाकात कमलजीत सिंह से हुई। इसके बाद वेबसाइट के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, जो बाद में वाट्सअप, फेसबुक एवं अन्य सोशल साइट्स के जरिए बात होने लगी।

पीड़िता बताया है कि रविवार को आरोपी कमलजीत ने उसे मिलने के लिए पीरमुछल्ला बुलाया, जहां पहुंचने के बाद वह उसे एक फ्लैट में ले गया। कुछ देर बातचीत के बाद उसने जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। इसके बाद उसने विरोध करके फ्लैट से बाहर भागने की कोशिश की।  
विज्ञापन


लेकिन, आरोपी के दोस्त पहले से प्लान बनाए बाहर खड़े थे। उन्होंने दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया। फ्लैट के अंदर कमलजीत उससे जोर जबरदस्ती करके रेप की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर सीधा जीएमसीएच-32 पहुंची। यहां मौजूद डॉक्टरों को सारी बात बताई।

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी मोहाली पुलिस के अधिकारियों को दी, जिन्होंने पीड़ित लड़की के बयानों पर कमलजीत निवासी नाडा साहिब (पंचकूला) सहित उसके 2 अज्ञात दोस्तों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें