फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने कराया छात्रा का 6 दोस्तों से गैंगरेप

Mon, 08 Dec 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सकेतड़ी गांव के पार्क में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा चंडीगढ़ के एक गांव की रहने वाली है। घटना सकेतड़ी में होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला पुलिस उपायुक्त कार्यालय को फाइल भेज कर मामले की जांच करने के लिए कहा है। इससे पहले पुलिस ने पीड़िता के चंडीगढ़ के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए हैं। पंचकूला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा इसी साल 8 अगस्त को स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ दिन बाद छात्रा मिल गई और पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।

दोस्तों के साथ सकेतड़ी के पार्क में ले गया था

परिजनों ने छात्रा से उसके गुम होने के बारे में पूछा तो उनके होश उड़ गए। उसने बताया कि असलम नाम का युवक बहला फुसला कर अपने दोस्तों के साथ उसे सकेतड़ी के एक पार्क में ले गया था। असलम के साथ उसके पांच-छह अन्य दोस्त भी थे। आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ पार्क में दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए।

नाबालिग के साथ हुई घटना के बारे में परिजनों ने चंडीगढ़ पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वारदात पंचकूला जिले में होने के कारण यहां की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप

हल्लोमाजरा निवासी 22 वर्षीय महिला ने रविवार को दो अज्ञात युवको पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हल्लोमाजरा में अपने दो बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती है। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में लेबर का काम करती हैं। पुलिस के अनुसार महिला शराब पीने की आदि हैं।

शनिवार की शाम वह सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर में लंगर लेने गई थी। घर लौटते समय आटो सवार दो युवक शराब पिलाने का लालच देकर उसे एक सुनसान मकान में ले गए। वहां महिला को शराब पिलाई और उससे रेप किया। इसके बाद वह उसे हल्लोमाजरा सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए।

महिला को बेसुध हालत में देखकर उधर से गुजरते एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का सेक्टर-32 अस्पताल में मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार का कहना है कि महिला अत्यधिक नशे में थी। इसकी वजह से वह आरोपियों के बारे में अभी ठीक से नहीं पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें