जिसे दोस्त कहता था। दोस्ती के दम पर ही घर आना-जाना था। उसी दोस्त की अपाहिज बहन की आबरू लूट ली उसने। वारदात हरियाणा के हिसार शहर में हुई। दुराचार करने वाला आरोपी युवती के भाई का दोस्त है।
वह अकसर उनके घर पर आता जाता था। घर पर अकेला पाकर उसने दोस्त की बहन को ही हवस का शिकार बना लिया। परिजन जब घर पहुंचे तो पीड़ित युवती ने पूरा मामला उन्हें बताया।
पीड़ित युवती को बुधवार को उसका भाई सिटी थाने लेकर पहुंचा। युवती ने गांव पनिहारी के युवक इतबारी पर आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया है कि घटना के समय वह अकेली थी। घर पर कोई न होने पर आरोपी युवक उसके भाई के बारे में पूछने के बहाने से आया। युवती को अकेला पाकर उसने उसे दबोच लिया।
उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह दबाकर अपनी हवस का शिकार बना दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी।
पुलिस ने बयान दर्ज करवाकर देर शाम को युवती का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बयान दर्ज कर इतबारी के खिलाफ दुराचार सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।