फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का कत्ल कर भाखड़ा में फेंका, महीने बाद मिला शव

Thu, 07 Apr 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संघोल (फतेहगढ़ साहिब)
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में मारे गए युवक का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मामूली झगड़े के चलते दोस्त का कत्ल कर शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया। महीने बाद शव हरियाणा से बरामद हो गया। शव की पहचान जगतार सिंह उर्फ तारा के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट फतेहगढ़ साहिब के संघोल थाने में दर्ज थी। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरबंस सिंह ने बताया कि गांव के दो युवकों जतिंदर और नटराज के साथ तारा की दोस्ती थी। गत 14 फरवरी को उसका अपने दोस्त जतिंदर सिंह और नटराज सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और उसी दिन से उक्त दोनों नौजवान मेरे बेटे पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और 25 फरवरी को उसके बेटे जगतार सिंह को उसके साथी जतिंदर सिंह और नटराज सिंह उर्फ मनी घर से बुलाकर ले गए। 

उसके बाद जगतार घर नहीं आया हुए तो हमने उसकी तलाश करने उपरांत 9 मार्च को उसकी माता शिंदर कौर की तरफ से संघोल पुलिस चौकी में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई। सूचना में परिवार ने उसके दोस्तों पर ही उसको खुर्द-बुर्द करने का शक जाहिर किया था। उधर, पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे एसएचओ खमाणों पलविंदर सिंह ने बताया कि जगतार की लाश को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के गाँव वडेरा के पास से भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें