फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा के नाम पर कमाई करने वाले अरेस्ट

Sat, 26 Apr 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर वेबसाइट बनाकर फर्जी तरीके से कमाई करने वाली एक आईटी कंपनी के तीन डायरेक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सभी आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी दिल्ली के आश्रम नगर कुटीर नगर के प्लाट नंबर-101 स्थित नेटगेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नेट निवारण इंटरनेट्स सर्विस लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं।

आरोपियों की पहचान आतिर खान, संजीव कुमार, शाहूद अजफर के रूप में हुई है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लेकर आई। हालांकि सेक्टर-17 थाने से तीनों को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि वेबसाइट के साथ-साथ आरोपियों ने मिल्खा सिंह के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाया था। पुलिस के अनुसार तीनों आईटी प्रोफेशनल हैं और दिल्ली में कंप्यूटर कोर्स की ट्रेनिंग देते हैं। शिकायत के बाद कंपनी ने इस वेबसाइट को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


नहीं ली थी अनुमति  
मिल्खा सिंह को फरवरी में पता चला कि उनके नाम पर दिल्ली की एक कंपनी ने वेबसाइट बनाई है और विज्ञापन लेकर कमाई कर रही है। वेबसाइट बनाने से पहले कंपनी ने मिल्खा सिंह से कोई अनुमति नहीं ली थी। यह वेबसाइट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ रिलीज होने के बाद बनाई गई थी।

16 फरवरी को दी थी शिकायत
मिल्खा सिंह के वकील तरमिंदर सिंह ने 16 फरवरी को पुलिस को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने वेबसाइट बनाने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें