फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी: 411 रुपये का सामान खरीदा तो मिला 1311 का कमीशन, फिर हुआ ढाई लाख का फ्रॉड

Sun, 06 Aug 2023 12:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़िता ने 2.5 लाख रुपये के सामान का ऑर्डर किया और इसका भुगतान ऑनलाइन किया। जब पीडि़ता को कमीशन नहीं मिला तो उसने ग्रुप में जानकारी मांगी। ठगों ने पीड़िता को ग्रुप से बाहर कर दिया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ तो बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के गांव बुटाना की छात्रा को सेल्स में पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता को सामान ऑनलाइन खरीदने-बेचने का झांसा देकर ठगी की गई। उन्हें सामान खरीदने पर कमीशन का झांसा दिया गया था। पीड़िता ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव बुटाना निवासी राखी ने पुलिस को बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर लिंक आया था। इसमें सेल्स में पार्ट टाइम जॉब देने की बात कही थी। पीड़िता ने लिंक पर क्लिक कर टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर लिया था। ग्रुप में कई लोग पार्ट टाइम जॉब कर पैसे कमाने के स्क्रीन शॉट भेज रहे थे। इस पर पीड़िता ने भी पैसे कमाने की जानकारी मांगी। 

ठगों ने घरेलू वस्तु खरीद कर कमीशन पर बेचने की जानकारी दी। पीड़िता ने 11 जुलाई को दो वस्तुएं 228 और 183 रुपये की खरीदी और ऑनलाइन पेमेंट की। इसके बाद पीड़िता को 13 जुलाई को 1311 रुपये कमीशन के रूप में मिले। इसके बाद पीड़िता ने 2.5 लाख रुपये के सामान का ऑर्डर किया और इसका भुगतान ऑनलाइन किया। जब पीडि़ता को कमीशन नहीं मिला तो उसने ग्रुप में जानकारी मांगी। ठगों ने पीड़िता को ग्रुप से बाहर कर दिया। पीड़िता को जब उसके साथ ठगी होने की अहसास हुआ तो बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

 

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही ठगों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें