सोशल मीडिया या फेसबुक पर आपको कोई जॉब ऑफर करे तो सावधान हो जाएं, आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है समालखा के महावटी निवासी एक युवक के साथ। सोशल मीडिया पर मर्चेंट नेवी में ट्रेनी मैरीन इंजीनियर (टीएमई) लगवाने के नाम पर पौने चार लाख की धोखाधड़ी कर ली।
आरोपियों में से एक पूर्व कैप्टन और एक खुद को नेवी का कैप्टन बता रहा था। थाना समालखा पुलिस ने युवक की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल धोखाधड़ी की राशि डेढ़ लाख रुपये की मानी है।
महावटी निवासी विकास देशवाल ने एसपी को शिकायत दी देकर बताया कि वह बीटेक है और उसने सोशल मीडिया पर गत दिनों ही मर्चेंट नेवी में ट्रेनी मैरीन इंजीनियर पद के लिए नौकरी निकलने की जानकारी पाई। यह अर्णव कश्यप की ओर से जारी किया था। उसने दिए नंबर पर बात की।
उसने शिकायत में सोनीपत के सांदल कलां नवादा, राकेश निवासी गोयल कलां, मुन्नी जी निशाद निवासी गोरखपुर और अंकुर त्यागी निवासी मेरठ कैंट, कैप्टन आदित्य, कैप्टन सिद्धार्थ और अर्णव कश्यप पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।