फ्लिपकार्ट के पैकेट में आईफोन की जगह निकली साबुन
अगर आप फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो जरा संभल कर। कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो, जैसा इनके साथ हुआ। मामला मोहाली का है। नॉर्थकंट्री मॉल स्थित लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के फाइनेंस मैनेजर सूर्यकांत त्यागी को उस समय बड़ा झटका लगा।
जब उन्होंने ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से आर्डर पर खुद के लिए मंगवाए गए आईफोन-6 का पैकेट खोला। अंदर तो कवर में लिपटा फोन ही लग रहा था, लेकिन जब पैकेट खोलकर देखा तो इसमें 34 हजार के फोन की जगह कपड़े धोने वाली साबुन निकली। इस बारे में उसने अपने सहकर्मियों को बताया।