फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चोर बेखौफ, एक साथ 4 चोरियां, वारदात CCTV में कैद

Sun, 04 Sep 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डाका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरों को पुलिस का कितना खौफ है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ में एक दिन चार चोरियां अंजाम दी गई। चंडीगढ़ पुलिस के स्पेशल नाके, पेट्रोलिंग व पुलिस तैनाती के दावे खोखले साबित हो रहे है। शुक्रवार को शहर में अलग-अलग 4 जगहों  पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया हैं। वहीं, पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर अपनी ड्यूटी निभा ली है। चोरी की पहली वारदात बहलाना के रहनेवाले  पंकज के घर में हुई।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की सुबह घर में कोई नही था। जब शाम को घर लौटे तो दरवाजे का ताला खुला मिला। अंदर जाकर चेक किया तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-31 थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ दी लिखित शिकायत में  शिकायतकर्ता ने बताया कि घर  से 2 मोबाइल व 2 महंगे लैपटॉप चोरी हुए हैं। ये सारा माजरा घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुआ। फुटेज में आरोपी साफ घर में घुसता हुआ दिख रहा है।

सेक्टर-49 स्थित ब्लड डोनर सोसाइटी निवासी जी.के. गोयल ने एफआईआर दर्ज करवाई कि कुछ दिनों पहले घर में एक नौकर रखा गया था। उसने शुक्रवार दिन में मौका पाकर उनकी लाखों की एक सोने की घड़ी चोरी कर ली। वारदात केबाद से ही नौकर फरार है।
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा शहर में अलग-अलग जगहों से 2 वाहन भी चोरों ने उड़ा लिए। सेक्टर-17 निवासी गुरुमप्रीत पाल सिंह ने बताया कि उनकी सफेद रंग  की बोलेरो घर के बाहर से रात में चोरी हो गया। दूसरी शिकायत में पीड़ित मनीमाजरा निवासी हरसिमरन सिंह ने बताया कि 2 बजे के बाद घर के बाहर से कोई उनकी बाइक चुरा कर ले गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें