फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: चार लुटेरों ने घर में घुसकर की बुजुर्ग की हत्या, बस स्टैंड में मिले दो लोगों के शव

Tue, 18 Jul 2023 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसीपी वीरेंद्र खोसा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए हैं। इसमें पता चला है कि चार लुटेरे घर में घुसे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में मुस्तफाबाद इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर 3 में कुछ लुटेरों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी है। बुजुर्ग के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। लुटेरे लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान गुलशन सिंह सोढ़ी (55) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वह घर में अकेले रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी पठानकोट और दूसरी की चंडीगढ़ में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी वीरेंद्र खोसा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए हैं। इसमें पता चला है कि चार लुटेरे घर में घुसे थे। उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच की जा रही है कि लुटेरों ने घर से क्या लूटा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बस स्टैंड के अंदर और गेट नंबर एक से मिले शव

उधर, बस स्टैंड के अंदर और स्टैंड के गेट नंबर एक से सोमवार को दो लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने दोनों शवों की तस्वीर जारी कर लोगों से जानकारी देने को कहा है।

एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे बस स्टैंड के गेट नंबर एक के सामने एक 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लाल रंग की टी-शर्ट और डिब्बीदार निक्कर पहने इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाएं हाथ की एक उंगली कटी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के अंदर काउंटर नंबर एक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने इस व्यक्ति के बाएं हाथ के पीछे ओम लिखा है। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए दोनों शवों को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति इन्हें पहचानता हो तो वह रामबाग थाना प्रभारी और बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें