फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्व उप निदेशक राकेश सिंगला की चार संपत्तियां जब्त

Sun, 13 Aug 2023 04:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को राकेश सिंगला द्वारा पत्नी रचना सिंगला और पुत्र स्वराज सिंगला के नाम पर खरीदी गईं छह और संपत्तियों का भी पता लगा है।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस दफ्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनाज मंडी के परिवहन निविदा घोटाले में नामजद खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्व उप निदेशक राकेश कुमार सिंगला पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला की लुधियाना की चार जायदाद जब्त कर ली है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने आठ अगस्त को अदालत के आदेश के बाद की है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, उनके नजदीकी राकेश कुमार सिंगला और अन्यों के विरुद्ध साल 2020-21 के लिए अलग-अलग ठेकेदारों को लेबर और ढुलाई की निविदा की गैर-कानूनी अलॉटमेंट के संबंध में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी राकेश कुमार सिंगला को तीन दिसंबर 2022 को पीओ (भगोड़ा) घोषित किया गया था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार सिंगला ने विभाग में अपनी तैनाती के दौरान और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की केंद्रीय विजिलेंस समिति के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल में कई संपत्तियां खरीदी थीं। विजिलेंस को जांच के दौरान पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने अबादी गुरू अमरदास नगर लुधियाना में एक प्लॉट, भाई रणधीर सिंह नगर लुधियाना में 150-150 वर्ग गज के दो प्लॉट, राजगुरू नगर लुधियाना में एक मकान और एक फ्लैट, श्रेणी-ए, दूसरी मंजिल व अन्य संपतिया खरीदी थी। यह सभी पांच संपत्तियां उसने एक अप्रैल 2011 से 31 जुलाई 2022 के बीच अपनी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी थी। इनमें से लुधियाना स्थित चार संपत्तियां अब विजिलेंस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन


राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना में आय से अधिक संपत्ति मामले में अलग आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यह दोनों पति-पत्नी इस मामले में भगोड़े हैं। 

जांच में पता चला है कि राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला की आमदनी 2.59 करोड़ रुपये के करीब थी जबकि खर्च 4.43 करोड़ रुपये था। यह आय से 70.92 प्रतिशत अधिक है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को राकेश सिंगला द्वारा पत्नी रचना सिंगला और पुत्र स्वराज सिंगला के नाम पर खरीदी गई छह और संपत्तियों का भी पता लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें