फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः टैंकर ने क्रूजर को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, मृतकों में दो महिलाएं भी

Sun, 26 Mar 2017 05:56 PM IST
भारत भूषण/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
दूध से भरे टैंकर ने क्रूजर को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा पंजाब के बठिंडा में हुआ। दिल्ली हाइवे पर तलवंडी के पास तड़के हुए हादसे में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खबर है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, फरीदकोट जा रही क्रूजर कार को बठिंडा से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। वहीं इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में बुधराम, टेक सिंह, परसीन कौर और लक्ष्मी कौर शामिल हैं। वहीं घायलों की पहचान राजविंद कौर, गुरदेव कौर, गुरदेव कौर, अवतार सिंह, जग्गा सिंह, परमजीत कौर और जसपाल कौर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें