फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः संदिग्ध हालात में दो बच्चों समेत 4 की मौत, फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 08 Jan 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में मिले चार शव
विज्ञापन

रोहतक के बहु अकबरपुर गांव में दो बच्चों और पत्नी की संदिग्ध हालातों में हत्या हुई है, वहीं परिवार के मुखिया ने घर के दूसरे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पुलिस की ओर से परिवार के मुखिया पर तीनों की हत्या की बात कहने पर ग्रामीण भड़क गए।

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि पत्नी ने बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की। तीनों के शवों को देखकर पति ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। बहु अकबपुर गांव के विकास ने सदर थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह मां कमलेश के साथ गांव में अलग मकान में रहता है। जबकि उसका भाई संदीप गांव में ही दूसरे मकान में परिवार समेत रहता था। 

विज्ञापन

अस्पताल में दिखाने के लिए भाई ने की थी कॉल

भाई गांव के ही एचडी स्कूल की बस चलाता था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे उसके पास बड़े भाई 30 वर्षीय संदीप ने फोन कर कहा कि उसे बुखार है। उसका अस्पताल में उपचार करा देना। इसके बाद उसने साढ़े 8 बजे आने की बात कही। सुबह करीब 9 बजे जब वह घर पर पहुंचा तो भाई संदीप का शव मकान के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ था। जबकि दूसरे कमरे में भाभी 28 वर्षीय ममता, भतीजी 6 वर्षीय अन्नू और ढाई वर्षीय भतीजे गौरव का शव पड़ा था। 

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही सदर थाना एसएचओ मंजीत मौर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस किस आधार पर रिपोर्ट दर्ज करे, इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने मृतक संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि घरेलू कलह के चलते ममता ने पहले दोनों बच्चों की हत्या की।

 इसके बाद पत्नी ने खुदकुशी की। तीनों की मौत से तनाव में आकर संदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने संदीप द्वारा तीनों की हत्या करने की बात को गलत बताया। मृतक ममता के पिता रिटायर्ड फौजी है। वहीं, फोरेंसिक विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों और पत्नी की पहले गला दबाकर हत्या की गई। बच्चों का गला दबाया गया जबकि पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई। जबकि पति संदीप ने फांसी लगाकर तीनों के बाद सुबह के समय खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें