फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमेजॉन के कर्मचारियों को लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कंपनी का ही शख्स निकला मास्टर माइंड

Thu, 11 Oct 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना में एमेजॉन कंपनी के मुलाजिमों को गोली मारकर पैसे लूटने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं। फरार आरोपियों में डीएमसी अस्पताल के बाहर कांस्टेबल दविंदर को गोली मारने वाले मामले में नामजद रोहित कुब्बा भी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लाख चार हजार रुपये, खिलौना पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एमेजॉन कंपनी के पूर्व मुलाजिम और गिरोह के सरगना दाखा निवासी कर्मजीत सिंह जोगा, एमेजॉन में काम करने वाले भुवनेश, पवनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के सदस्य राजविंदर सिंह उर्फ राजा, राणा और रोहित कुब्बा अभी फरार हैं। 

कंपनी को छोड़ने के बाद से ही चल रही थी लूट की प्लानिंग 
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सभी आरोपियों को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कर्मजीत सिंह जोगा कंपनी में काम करता था और उसने करीब डेढ़ महीने पहले कंपनी को छोड़ दिया था। कंपनी छोड़ने के बाद उसने अपने साथी हरप्रीत सिंह के साथ कंपनी से पैसे लूटने की प्लानिंग बनाई। उसे पता था कि कंपनी के मुलाजिम कब और कैसे पैसे लेकर निकलते थे। 
विज्ञापन


उसने कंपनी में काम करने वाले भुवनेश को भी साथ मिलाया और बोला कि वह हर पल की जानकारी उन्हें दे। कमिश्नर ने बताया कि कंपनी के मुलाजिम पैसे साढ़े छह और सात बजे के बीच ही लेकर जाते थे। रोजाना उनका एक ही समय था जिस कारण वह टारगेट पर थे। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने में करीब तीन से चार बार उन्हें लूटने की प्लानिंग बनी, लेकिन हर बार किसी कारण से वे असफल हो जाते थे।

विज्ञापन

प्लानिंग थी जोगा की, वारदात को अंजाम दिया पांच लोगों ने 

सांकेतिक तस्वीर
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने मंगलवार का दिन तय किया था। वारदात को अंजाम देने के लिए पांच लोग तीन बाइक पर वारदात स्थल पर आए और एक साइड पर खड़े हो गए। जोगा वहां नहीं गया था। जब कंपनी कर्मचारी करण और मनप्रीत सिंह पैसों से भरा बैग लेकर निकले तो भुवनेश्वर ने आरोपियों को बता दिया। 

जब दोनों बाइक से निकलने लगे तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और बैग छीना। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों की टांगों पर गोली मार दी। उसके बाद भी मनप्रीत ने एक लुटेरे की टांग नहीं छोड़ी। आरोपी राणा ने मनप्रीत की टांग पर तेजधार हथियार से वार किया और वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपी एक जगह पर इकट्ठा हुए और 1.90 लाख रुपये के हिसाब से सब में बांट लिए।  

सोमवार को होनी थी वारदात
आरोपी सोमवार को वारदात करनी थी, लेकिन रोहित कुब्बा का फोन बंद होने की वजह से काम नहीं हो पाया। अगले दिन हरप्रीत ने कुब्बा के साथ संपर्क किया तो पता चला कि कुब्बा सोमवार को डीएमसी अस्पताल के बाहर मुलाजिम को गोलियां मारकर फरार हो गया था। अगले दिन वह आरोपियों का साथ देने पहुंचा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें