फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटालाः पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 19 Nov 2019 06:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)

सार

  • हमलावर पिता-पुत्रों समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज।
  • हत्याकांड का कारण दोनों पक्षों में जमीन विवाद, सभी आरोपी फरार।
विज्ञापन
पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोटली सूरत मलही के आधीन आते गांव ढिलवां में सोमवार की रात पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर भी गांव ढिलवां के ही रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने हमलावर पिता और उसके दोनों पुत्रों समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस इस हत्याकांड का कारण दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को बता रही है। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह पहुंचे और कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था इस कदर खराब है कि सरेआम किसी को भी गोलियां मार दी जाती हैं। 

मृतक के बेटे संदीप सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि सोमवार की रात को करीब 9 बजे उसके पिता दलबीर और उसका चाचा लखिवंदर सिंह रात को खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दूर सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान बलविंदर सिंह, उसके बेटे मनदीप सिंह, मेजर सिंह निवासी गांव ढिलवां और चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके हाथों में हथियार थे और एक के पास पिस्टल था। आरोपी उसके पिता दलबीर सिंह से कहने लगे कि उन्होंने साझी जमीन पर बाट लगाई है और आज उन्हें जाने नहीं देंगे। हमलावरों ने ललकारने के बाद उसके पिता दलबीर सिंह पर करीब 5-6 फायर किए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसके पिता दलबीर सिंह को अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया। वहां देर रात को उनकी मौत हो गई। 

डीएसपी बलबीर सिंह और थाना कोटली सूरत मलही के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में संदीप सिंह के बयान पर बलविंदर सिंह ,उसके बेटे मेजर सिंह, मनदीप सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने हत्याकांड का कारण जमीन का विवाद बताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें