फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ लूट ड्रामा: मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Tue, 17 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट के ड्रामे के मुख्य आरोपी रजनीश वर्मा को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में भी पुलिस अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई के बारे में बताने पर जांच प्रभावित होने का हवाला दे रही है। पुलिस इस मामले में अब तक आरोपी के भाई विनोद सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि शोरूम मालिकों पर पहले दिन से शक होने के बावजूद पुलिस ने रजनीश को लेकर ढिलाई क्यों बरती?

यह था मामला
सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड शोरूम में एक मई की दोपहर करीब 14 करोड़ के हीरे की लूट की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई। बाद में जांच में सामने आया कि दोनों शोरूम मालिकों ने लूट का ड्रामा रचा था। इसमें एक लड़की सहित तीन अन्य आरोपी भी शामिल थे। वहीं पुलिस ने इस मामले में शोरूम मालिक दोनों भाईयों को मुख्य आरोपी बनाया। जबकि, छोटे भाई विनोद को पंचकूला सेक्टर-6 हास्पिटल से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। रजनीश के बारे में घर वालों को भी जानकारी नहीं है। लेकिन, आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।  
-उदयपाल, थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें