फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर लगा धक्का तो टूटे बस के फ्लोर से नीचे गिरा मासूम, उसी बस ने कुचला

Wed, 20 Mar 2019 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पानीपत के गांव आसन कलां में अपनी मां व भाई के साथ मेला देखने आए पांच वर्षीय मासूम की बस के पिछले पहिये के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिस निजी स्कूल की बस की सीट पर तीनों मां-बेटे सवार थे, उस सीट के नीचे फर्श गला हुआ था। गले फर्श को लकड़ी के फट्टा से ढका हुआ था। 

विज्ञापन


सड़क पर ब्रेकर पर बस उछली और फट्टा अपनी जगह से खिसक गया। जिसके ऊपर वाली सीट पर बैठा मासूम फट्टे वाली जगह से नीचे सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरते ही उसके सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस चालक हादसे के बाद से फरार हो गया। शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों के बयान पर स्कूल प्रबंधक व बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


चाचा के साथ गया था मासूम, धूप तेज होने के कारण बस में बैठाया था
पुरेवाला कॉलोनी निवासी संजय की पत्नी रजनी मंगलवार को अपने दोनों पुत्रों सात वर्षीय जतिन व पांच वर्षीय कार्तिक के साथ अपने देवर मनोज की बाइक पर सवार होकर गांव आसन में आयोजित धार्मिक मेले में गई थी। वहीं मेले के आयोजकों ने बाबा जोध सचियार स्कूल की बस को मेला में पानीपत से आवागमन करने वालों की सेवा में लगा रखा था। 

दोपहर को चारों वापस अपने घर लौटने लगे, लेकिन धूप तेज होने के कारण संजय ने अपनी भाभी व उनके दोनों बच्चों को पानीपत आने के लिए बस में साठ रुपये के किराये का भुगतान कर बैठा दिया।

विज्ञापन

बस के पिछले पहियों के ऊपर का फर्श गला हुआ था और फर्श के इस भाग को फट्टा डाल कर ढका गया था। जहां फट्टा डाला गया था उसके ऊपर की सीट पर रजनी अपने दोनों बच्चों कार्तिक व जतिन के साथ पानीपत जाने के लिए बैठी थी। 

बस जैसे ही गांव आसन से बाहर निकली तो फट्टा, फर्श से खिसक गया और सीट पर बैठा मासूम कार्तिक नीचे गिर गया। मां रजनी ने कार्तिक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मासूम कार्तिक गले फर्श से नीचे गिर कर बस के पिछले टायर से कुचला गया।

रजनी की चीखे सुन कर चालक ने बस रोकी। वहीं बस में सवार यात्री मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार्तिक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने बाबा जोध सचियार स्कूल की बस को केस की जांच के लिए इंपाउंड कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें