फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : होशियारपुर में पांच वाहन आपस में भिड़े, दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 14 Feb 2021 02:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर जिले में बीती रात एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रेट पंजाब रिसोर्ट के नजदीक धुंध की वजह से पांच वाहन टकरा गए। बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी वजह से पीछे से आ रहे चार अन्य वाहन भी भिड़ गए हैं। इस हादसे के कारण कैंटर सवार नरेश कुमार निवासी बाड़ी (कठुआ) और पिकअप चालक राजू निवासी हजारा (जंडूसिंघा) की मौत हो गई। आदेश और पारस राम निवासी हजारा जख्मी हो गए। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसाग्रस्त वाहन सड़क से हटवाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें