हथियारों व चोरी के 25 बाइक समेत पांच आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल
- फोटो : विशाल शंकर
सीआईए स्टाफ व थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोह के पांच आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी सुपारी लेकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
सारा गिरोह जेल से ही आपरेट होता था। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्तोल प्वाइंट 315 बोर, एक रिवाल्वर प्वाइंट 32 बोर, एक देसी पिस्तोल प्वाइंट 32 बोर व जिंदा कारतूस व 25 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। लूट व हत्या वाले गिरोह के परगट सिंह ओल्टा निवासी लखी जंगल जिला बठिंडा व गुरविंदर सिंह निवासी गांव बजहेड़ी थाना सदर खरड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि गुरप्रीत सिंह निवासी गुरिया पति घंडूआं, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दुसारना थाना कुराली जेल में है।
वहीं, बाइक सवार गिरोह सुखविंदर सिंह निवासी खानपुर, गुरवंत सिंह उर्फ हैपपी निवासी जकडमाजरा खरड़ और रमनदीप सिंह निवी फतेहगढ़ थाना कुराली के रूप में हुई।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पीसीए स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर हत्या व अन्य मामलों में केस चल रहे है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।