फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनमैन को गोली मारकर कैश वैन से लूटे पांच लाख, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Sat, 14 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन
संगरूर से भवानीगढ़ की तरफ जा रही एक कैश वैन पर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने हमला करके गनमैन को गोलियां मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घायल गनमैन को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैश वैन के मुलाजिम सतवंत सिंह निवासी हरेड़ी ने बताया कि वह एटीएम में कैश डालने का काम करते हैं। शुक्रवार को वह संगरूर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से सुबह करीब 11 बजे पांच लाख रुपये लेकर भवानीगढ़ की तरफ निकले थे। कैश वैन में ड्राइवर गुरसंत सिंह, गनमैन सुखपाल सिंह वासी पुन्नावाल, सतवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह और यादविंदर सिंह थे।

जब कैश वैन गांव घाबदां के पास पहुंची तो पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने कैश वैन के टायरों में गोलियां मार दीं। जब कैश वैन रुकी तो लुटेरों ने गनमैन सुखपाल सिंह को तीन गोलियां मार दीं और उससे कैश वाला बैग छीनकर फरार हो गए। एक गोली उसकी गर्दन पर और दो छाती पर लगी। उन्होंने बताया कि दोनों लुटेरों ने मुंह रुमाल से ढके हुए थे। गनमैन सुखपाल सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पटियाला रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


लुटेरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है और जल्द लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा कैशवैन स्टाफ के बयान भी पुलिस ले रही है। - सतपाल शर्मा, डीएसपी  

दो महीने पहले भी हुई थी इसी तरह की वारदात
दो महीने पहले भी बाइक सवार दो लुटेरों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। 14 मई को संगरूर स्थित सीएल टावर के बाहर स्थित एक बैंक के एटीएम पर कैश डालने आई वैन को लूटा गया था। लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर करीब साढे़ नौ लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें