फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटः मनी एक्सचेंजर के कर्मचारी को गोली मारकर छीन ले गए पांच लाख रुपये, पहले की गई थी रेकी

Sun, 10 Mar 2019 12:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-52/53 की डिवाइडिंग रोड पर बाइक सवार बदमाश मनी एक्सचेंजर के एक कर्मचारी को गोली मारकर 5 लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। गनीमत रही कि गोली युवक की जांघ पर लगी। गोली लगने से कर्मचारी लहूलुहान होकर बीच सड़क पर गिरकर गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायल की पहचान सेक्टर-52 निवासी नरेश कुमार (42) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने लूट व हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। सेक्टर-22 स्थित शोरूम नंबर 845/46 में हेज मनी एक्सचेंजर का शोरूम है। पीड़ित नरेश मनी एक्सचेंजर में काम करता है।

देर शाम करीब 7.30 बजे शोरूम बंद करके एक्टिवा (सीएच01 बीके 6892) से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर 52/53 के डिवाइडिंग के पास पहुंचे तो अचानक उसके आगे एक बाइक रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। युवकों ने नरेश से पूछा कि ट्रिब्यून चौक का रास्ता किस तरफ है। जब पीड़ित उसे बताने लगा, तो बाइक के पीछे बैठा बदमाश नरेश का बैग छीनने लगा, लेकिन नरेश बैग छोड़ने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि बैग छोड़ दो नहीं तो गोली मार देंगे। तभी एक ने नरेश पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनकी जांघों को छूती हुई दूसरे पैर में जा घुसी, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी जबरन बैग छीनकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

वारदात स्थल पर पहुंचीं एसएसपी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी नीलांबरी विजय जगदाले, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, साउथ डीएसपी समेत कुछ इंस्पेक्टर ने पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा सीएसएफएल टीम ने फिंगर प्रिंट लिया। साथ ही पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी भी करवाई।

मालिक के घर देने थे रुपये  
सेक्टर-22 निवासी दुकानदार ओमकार ने बताया कि हेज मनी एक्सचेंजर के मालिक राजेंद्र पठानिया मोहाली निवासी हैं। उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से वह पैसे लेने नहीं पा आए। इस वजह से दुकान के करीब 4-5 लाख रुपये नरेश उनके घर देने जा रहा था। रास्ते में सब्जी खरीदने के बाद वह घर की ओर चल पड़ा, लेकिन रास्ते में आरोपियों ने अंजाम दे डाला।  

मालिक ने क्या कहा
मनी एक्सचेंजर के मालिक राजेंद्र पठानिया ने बताया कि नरेश पिछले करीब 3 वर्ष से उनके यहां पर काम कर रहा है। घर वापस लौटते समय उसके साथ वारदात हो गई। नरेश से बात करने के बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी। लेकिन बैग में कितने रुपये थे, अभी तक इस बात की पूरी जानकारी नहीं है।
 
पहले हुई रेकी
पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात से पहले रेकी की गई होगी। यही वजह कि आरोपियों को पता था कि उसके बैग में बड़ी रकम है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है।

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। जिसमें कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नीलांबरी विजय जगदाले, एसएसपी, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें