फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद कर बुजुर्गों से की मारपीट, गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2013 06:55 PM IST
अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलीजागरां में देर रात दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने घर में घुसकर चार लोगों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को पहले कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान नंबर 2688 निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

परमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा रात करीब साढ़े 12 बजे पांच लोगों ने घर में घुसकर उसके भाई दिनेश पर डंडों, हाकियों के हमला कर दिया।

उसे बताया कि घटना के समय दोनों भाई छत पर कमरे में सो रहे थे। जबकि, उसके पिता नेमचंद और मां प्रेमवती नीचे कमरे में सो रहे थे। हमलावारों ने पहले नेमचंद और प्रेमवती को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


माता पिता पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद परमिंदर और दिनेश पर हमला किया। इस दौरान हमले में चारों लोगों के गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस की दो जिप्सी और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

परमिंदर की शिकायत पर मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2701 में रहने वाले राम अवतार बेटा राम किशोर, जेतिंदर कुमार, उसकी पत्नी मोहन देवी और बेटी हेमवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने राम अवतार की लड़की की शिकायत पर परमिंदर सिंह के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ करके तंग करने का मामला दर्ज किया है।

मौली चौकी इंचार्ज ने बताया राम अवतार की लड़की ने शुक्रवार को शिकायत दी कि परमिंदर उसके  साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा है। इसके चलते ही उनके परिवार ने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि परमिंदर को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें