फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara News: केस वापस न लेने पर एक व्यक्ति पर की फायरिंग, हाथ में लगी गोली

Thu, 08 Dec 2022 05:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

थाना रावलपिंडी के एसएचओ जतिंदर कुमार ने बताया कि उक्त मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस की ओर से पीड़ित के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रिवाल्वर लाइसेंसी था या नहीं, यह फिलहाल जांच का विषय है। केस दर्ज करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फगवाड़ा के पांछटा क्षेत्र के मोहल्ला मॉडल टाउन में गुरुवार की सुबह 10 बजे गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल पुत्र ब्रिज निवासी पांछटा को तीन युवकों ने पहले धमकाया और फिर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली व्यक्ति के हाथ में लगी। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल सतपाल ने बताया कि उसका पांछटा के ही कुछ लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। गुरुवार की सुबह किसी ने फोन करके उसे लक्कड़ के टाल पर बुलाया था। वहां पर दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचे उक्त युवक ने केस वापस लेने के लिए उसे धमकाया। सतपाल के अनुसार केस वापस लेने से इंकार करने पर उक्त युवक ने उसे गाली दी और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उक्त युवक ने उस पर गोली चला दी, जोकि उसके हाथ पर लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
 
थाना रावलपिंडी के एसएचओ जतिंदर कुमार ने बताया कि उक्त मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस की ओर से पीड़ित के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रिवाल्वर लाइसेंसी था या नहीं, यह फिलहाल जांच का विषय है। केस दर्ज करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें