फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बॉर्डर पर गोलीबारी, BSF ने पकड़ी 20 करोड़ की हेरोइन

Wed, 02 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहद पर हेरोइन की खेप की डिलीवरी करने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों को बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ दिया। बड़ी-बड़ी घास और घना अंधेरा होने के कारण तस्करों पर स्टीक निशाना नहीं लग सका।
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण करने पर बीएसएफ को बीस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई। घटना बीएसएफ की बीओपी रत्तोके फिरोजपुर सेक्टर में सोमवार तड़के घटी।

बीएसएफ की बटालियन 191 के कमांडेंट वीपी सिंह ने बताया कि उनके जवान रविवार रात के समय बीओपी रत्तोके के पास कंटीली तार के साथ गश्त कर रहे थे। रविवार रात करीब 2.55 बजे बीएसएफ के जवानों ने पाक की तरफ तस्करों की गतिविधियां देखी।
Trending Videos
विज्ञापन

बीस करोड़ रुपये की हेरोइन के चार पैकेट बरामद

जवान तस्करों पर पैनी नजर रखे हुए थे। तस्करों ने सोमवार तड़के तीन बजे फेंसिंग पार हेरोइन के पैकेट फेंकना शुरू कर दिए। तस्करों की इस हरकत पर बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी दी लेकिन तस्कर पैकेट फेंकने में जुटे रहे।

जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों पर घने अंधेरे में ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पाकिस्तान की तरफ तस्करों की तरफ से कोई हरकत नहीं हुई।

सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के किलो-किलो के चार पैकेट बरामद हुए जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस करोड़ रुपये की कीमत है।

कमांडेंट वीपी सिंह ने बताया कि उन्हें पहले ही खुफिया जानकारी थी कि इस जगह से पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप की भारतीय तस्करों को डिलीवरी करने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें