फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने पंचकूला गई मोहाली पुलिस पर भूप्पी गैंग ने की फायरिंग, हेड कांस्टेबल घायल

Sun, 26 Apr 2020 03:10 PM IST
ajay kumar अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
रामगढ़ के पास पड़ते गांव बिल्ला में मोहाली पुलिस को गैंगस्टरों के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुए एनकाउंटर में भुप्पी राणा गैंग के गैंगस्टरों ने पुलिस के आने के बाद फरार होने के मकसद से उन पर फायरिंग कर दी। इसमें मोहाली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल रछप्रीत को टांग में गोली लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे कवर करके बचाया और इलाज के लिए तुरंत चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंगस्टरों को घेरकर उन्हें फरार होने का कोई मौका नहीं दिया। करीब आधे घंटे की कार्रवाई में पुलिस ने चारों गैंगस्टरों को काबू कर लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक राउंड फायरिंग भी नहीं की। वारदात की सूचना पर क्राइम ब्रांच, पंचकूला के पुलिसकर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

आरोपी हमलावरों में नारायणगढ़ निवासी हरसिमरन उर्फ सिम्मू, उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद निवासी धुर्वमोहन गर्ग, डेराबस्सी निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और रायपुररानी के गांव पारवाला निवासी गुरचरण सिंह उर्फ गुना शामिल हैं। पुलिस को उनसे दो देसी पिस्टल, दो खोल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों पर थाना चंडीमंदिर में हत्या के प्रयास सहित आईपीसी की अन्य विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना चंडी मंदिर के एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि मोहाली पुलिस ने इस दौरान एक भी राउंड फायरिंग नहीं की। फिलहाल पंचकूला पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। सोमवार को इन्हें अदालत में पेश कर उनके रिमांड की मांग की जा सकती है।

मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि मोहाली पुलिस आरोपियों को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। पुलिस लगातार अपने ऑपरेशन में जुटी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सफल ऑपरेशन पर बधाई दी। ऑपेरशन टीम में सहायक उप-निरीक्षक बेअंत सिंह, मुख्य सिपाही रछप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सिपाही बलविंदर सिंह, उपेंद्र सिंह, सुखविंदर  सिंह, परमिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, सिमरदीप सिंह के साथ निजी गाड़ी में सिपाही बलविंदर सिंह और मुख्य सिपाही रसप्रीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

तीन मार्च को फेज-9 में दोधी पर गोलियां चलाकर फरार हुए थे आरोपी

जानकारी के अनुसार तीन मार्च को मोहाली के फेज-9 में एक दोधी पर गोलियां चलाकर फरार हुए थे। इस संबंध में उनके खिलाफ मोहाली के फेज-8 थाने में हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया था। मौका-ए-वारदात के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गए थे।

इसपर फेज-8 थाना पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत उर्फ सिम्मू के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उनके गांव बिल्ला के एक घर मे छुपे होने की सूचना पर थाना फेज-8 के एसएचओ रजनीश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि मकान को चारों तरफ से घेर लिया था लेकिन कार्रवाई होने तक सुबह के साढ़े पांच बजे गए।

सजायाफ्ता कैदी ने आरोपियों को किराए पर दिया था कमरा
पुलिस जांच में पता लगा है कि आरोपियों को खड़क मंगोली निवासी एवं सजायाफ्ता प्रदीप उर्फ जॉनी ने मकान किराए पर दिया हुआ था। फिलहाल पुलिस इस पहलू पर आगामी जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें