फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में आउटसाइडर्स ने दागी गोलियां, हड़कंप

Fri, 09 May 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के गेट नंबर एक पर शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। एक युवक ने साथियों के साथ अपनी बहन के दोस्त पर एक साथ तीन गोलियां दाग दीं। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी आशीष कपूर और सेक्टर-11 पुलिस थाना प्रभारी मलकीयत सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। सेक्टर-11 पुलिस ने युवक कुलजीत सिंह की शिकायत पर करुण शर्मा और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

हमले में छात्र बाल-बाल बचा

करुण शर्मा सेक्टर-41 का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद घर पर छापा मारा, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी युवक ने हाल ही में बारहवी की पढ़ाई की है। पुलिस ने आरोपी की बहन से भी पूछताछ की। वह पीयू में ही एमए हिंदी की छात्रा है जबकि शिकायतकर्ता युवक कुलजीत सिंह एमए इतिहास का छात्र है।

पुलिस के अनुसार कुलजीत सिंह एमए हिंदी की पढ़ाई भी कर चुका है और हास्टल नंबर-6 में रहता है। हमले के दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें कुलजीत को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस के अनुसार लड़की के भाई करुण शर्मा को कुलजीत की बहन के साथ दोस्ती होने की जानकारी थी, उसे इससे पहले कई बार मना भी किया गया था। शुक्रवार दोपहर घटना के समय कुलजीत सिंह अपने विभाग से हास्टल में खाना खाने के लिए जा रहा था। इस गेट के पास ही इतिहास और हिंदी का विभाग है।

गोली चलाकर आसानी से निकल गए बाहरी स्टूडेंट

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को सरेआम आउटसाइडर पीयू के छात्र पर गोली चलाकर फरार हो गए। इस घटना के बाद फिर से पीयू में सिक्योरिटी व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान लग गया है। पीयू के हॉस्टल नंबर एक से चंद कदम की दूरी पर पीयू गेट नंबर-1 पर पीयू सिक्योरिटी की व्यवस्था है, लेकिन गोली चलाने वाला आरोपी आसानी से पीयू कैंपस से निकल गए। इससे पहले भी पीयू कैंपस में मारपिटाई और गोली की वारदातें हो चुकी हैं।

पीयू में इस समय 50 के करीब ही स्थायी और 300 से अधिक कांट्रेक्ट और अस्थायी सिक्योरिटी गार्ड से काम चलाया जा रहा है। पीयू ने हाल ही में 50 नए एक्स सर्विसमेन की नियुक्ति भी की है। सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस बनने के बाद भी पीयू में पर्याप्त सिक्योरिटी तैनात नहीं है। पीयू के यूआईएलएस, स्टूडेंट सेंटर पर सोपू और पुसू छात्र संगठनों के बीच कई बार हिंसक वारदात हो चुकी हैं।

घटना के बाद बुलाई मीटिंग

शुक्रवार को पीयू कैंपस में गोलीकांड के बाद अधिकारियों की बैठक बुलाई और पीयू सिक्योरिटी को लेकर मंथन किया गया। सभी वार्डन ने सिक्योरिटी को लेकर अपने विचार भी दिए।

उधर मामले को लेकर गेट नंबर 1 पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिसमें गोली चलाने वाले युवकों की पहचान की जा सके। पीयू में घटिया क्वालिटी के कैमरों को लेकर भी कई बार स्टूडेंट संगठनों ने आवाज उठाई है।

कोट
छात्र की शिकायत पर आरोपी करुण शर्मा और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मलकीयत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-11
विज्ञापन

डा.जितेंद्र ग्रोवर होंगे नए चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर

सूत्रों के अनुसार पीयू के यूसोल में एजूकेशन डिपार्टमेंट में डा.जितेंद्र ग्रोवर को नया चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर नियुक्त करने पर फैसला लिया गया है। सोमवार तक डा.ग्रोवर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर का पदभार संभाल लेंगे।

अभी पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रो.अनिल मोंगा के पास चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर का अतिरिक्त कार्यभार था। पीयू में स्थायी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की नियुक्ति का मामला आगामी सिंडीकेट में आएगा। जिसमें नियुक्ति की योग्यताओं पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें