दोनों तरफ से बोतलें चलने लगीं। इसी बीच सिम्मा ने .45 बोर की पिस्टल निकाली और हवाई फायर कर दिया। इसके बाद विक्रम उर्फ विक्की ने सिम्मा से पिस्टल लेकर करण चौहान की दोनों जांघों में गोली मारते हुए हवाई फायर शुरू कर दिया। गोली लगने से करण नीचे गिर गया फिर विक्की और उसके साथियों ने उसे जमकर पीटा।
घबराकर पंचकूला निवासी दंपती होटल से बाहर भागा तो आरोपी बाहर गेट तक आए और वहां भी हवाई फायर किया। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर मोहाली से पांच आरोपियों को दबोच लिया। घायल करण चौहान को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया जबकि सचिन शर्मा की अंगुली में गोली लगी है।
विक्की बिदेशा चंडीगढ़ में भी कर चुका है वारदात
पूल पार्टी में आरोपी विक्की बिदेशा और उसके साथियों की ओर से लोगों पर उड़ाए जा रहे नकली डॉलर पर लिखा था ‘तेरा इस से क्या मतलब’। आरोपियों ने पूल के अंदर और बाहर इतने नकली नोट उड़ाए थे कि ढेर लग गया था। झगड़े के बाद महिला के पति ने बताया कि विक्की बिदेशा पहले भी चंडीगढ़ के एक डिस्क में किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला कर चुका है।
दो चेक प्वाइंट फिर आरोपी होटल में कैसे लेकर पहुंचा पिस्टल
झगड़े के बाद पीड़ित दंपती और उनके दोस्तों ने होटल प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि होटल में जाने के लिए दो जगह सिक्योरिटी चेक प्वाइंट बने हुए थे। इसके बावजूद कोई व्यक्ति पिस्टल अंदर कैसे लेकर गया। इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लगाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाई हुई है।
मामले में पार्टी के आयोजक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। - सिमरजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ, थाना जीरकपुर।