पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां बठिंडा में शादी समारोह में फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से आर्केस्ट्रा डांसर की मौत हो गई। घटना देर रात की है।
मृतका की पहचान कर्मजीत कौर निवासी मॉडल टाउन बठिंडा के रूप में हुई। वहीं, घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने मृतक युवती का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
घटना के चलते लोगों में काफी रोष है। आर्केस्ट्रा एसोसिएशन हॉस्पिटल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। गुस्साए लोगों ने बठिंडा मानसा हाइवे भी जाम कर दिया। गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की। पुलिस की गाड़ी भी तोड़ने की कोशिश की गई।
ग्रुप के साथ परफॉर्म करने आई थी डांसर
firing
मिली जानकरी के अनुसार, मौड़ मंडी के आशीर्वाद पैलेस में बरनाला की लड़की का शादी समारोह था। कर्मजीत कौर अपने ग्रुप के साथ समारोह में कार्यक्रम पेश करने के लिए आई थी।
कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने फायारिंग कर दी और गोली डांस कर रही कर्मजीत की कनपटी जा लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। यह देखकर युवक रिवॉल्वर फेंककर फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए।
सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसपी विक्रमजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और रिवॉल्वर को कब्जे में लिया। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही जल्दबाजी में फेरों की रस्म पूरी कराई गई।