फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक के गनमैन पर फायरिंग, गोली लगते ही घायल को उठाने लगा आरोपी

Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
घायल गनमैन
विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के गनमैन पुनीत पर हुई फायरिंग की आवाज सुनते ही उनके आसपास खड़े लोग सौ मीटर तक दूर भाग खड़े हुए। गोली लगने के बाद पुनीत जैसे ही नीचे गिरा तो उसका आरोपी दोस्त प्रिंस उसे संभालने लगा। करीब 15 मिनट तक प्रिंस उसे स्वयं उठाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी दौरान सूचना मिलते ही शहर थाना जगाधरी एसएचओ राकेश मटोरिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घायल पुनीत को उठाना शुरू किया। प्रिंस ने एसएचओ राकेश की उसे उठाने में मदद की। इसके बाद अन्य लोग भी आगे आए। लोगों ने जब पुलिस को बताया कि पुनीत को उठाने में मदद करने वाले प्रिंस ने ही उसे गोली मारी है तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।  

दो दिन पहले आए थे तीनों दोस्त, आज दो आए थे दोबारा
प्रत्यक्षदर्शी रिंकू चिकन सेंटर संचालक ने बताया कि दो दिन पहले पुनीत, प्रिंस व उनके एक और दोस्त उनकी दुकान पर आए थे। पुनीत ने उसके तीन सौ रुपये देने थे। जिसे देने के लिए वे आए थे। रविवार शाम करीब पौने छह बजे पुनीत व प्रिंस बाइक पर आए। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। वे अपने सेंटर में थे, किस बात को लेकर बहस हुई। उन्हें पता नहीं चला।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खोखा छोड़कर सौ मीटर दूर भागे 

घायल गनमैन को अस्पताल ले जाते स्थानीय लोग
प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने बताया कि उसके खोखे से मात्र तीन मीटर दूरी पर वारदात हुई। दोनों लड़खड़ाते हुए बाइक से उतरे थे। दोनों में कुछ खाने की बात को लेकर बहस हो रही थी, लेकिन वास्तविक बातचीत क्या हुई, उसे पता नहीं चल पाई। जब प्रिंस ने गोली चलाई तो वे मौके से करीब सौ मीटर दूर तक भाग खड़े हुए। जब लोग आए तो करीब 14 मिनट बाद वे आए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें