फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: सेना के हथियार डिपो में धमाके के बाद लगी आग, इलाके में दहशत

Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वीरवार सुबह कैंट इलाके में स्थित एम्यूशन डिपो (आयुध भंडार)में अचानक जोर के धमाके के साथ आग लग गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की सहायता से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों का कहना है कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि डिपो में भारी मात्रा में पडे़ गोला-बारूद में से काफी गोला बारूद आग की भेंट चढ़ गए। फिर भी कैंट के किसी भी सैन्य अधिकारी ने अभी तक क्षति के आंकलन का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


बठिंडा कैंट में स्थित एम्यूशन डिपो में वीरवार सुबह करीब पांच बजे जबरदस्त धमाका हुआ। इसके बाद डिपो में से आग की लपटें निकलने लगी। अमीशन डिपो के साथ लगते रिहायशी क्षेत्र निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे पहले एक धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर क्षेत्र के सभी लोग घरों से बाहर आ गए, लेकिन थोड़ी देर बाद देखा तो छावनी से बड़ी मात्रा में धुआं निकल रहा था और फायर बिग्रेड की गाड़ियों के सायरन गूंज रहे थे। उसने बताया कि उनके क्षेत्र के लोगों को जब डिपो में आग लगने के बारे में पता चला तो सभी में दहशत फैल गई। उसने बताया कि सात बजे के करीब कैंट से धुआं निकलना बंद हुआ। 

फायर बिग्रेड अधिकारी मक्खन राम ने बताया कि जैसे ही उनको सूचना मिली वह वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि डिपो में आग तो लगी थी, लेकिन कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें