फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 घंटे बाद बुझी...इमारत भी गिरी

Mon, 14 Jan 2019 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन

 जालंधर के गांव संगल सोहल स्थित प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम की रबड़ की चप्पल बनाने की फैक्ट्री में सोमवार की रात आग लग गई। सोमवार रात 12 बजे के करीब लगी आग पर लगभग 20 अग्निशमन कर्मचारी सोमवार सुबह 12 बजे के बाद ही काबू पा सके। आग बुझाने में दमकल विभाग ने करीब 150 गाड़ी पानी के अलावा 40 से 50 लीटर केमिकल का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


आग से फैक्ट्री की इमारत भी गिर गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री मालिक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि सोमवार की देर रात  करीब 12 बजे उनकी रबड़ की चप्पल बनाने के कारखाने में किसी तरह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की पूरी कोशिश।

 फैक्ट्री में रबड़ होने के कारण आग भड़क गई। आग भड़कने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। एडीएफओ एसके भगत का कहना है सूचना मिलते ही वह दमकल कर्मचारियों और गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 फैक्ट्री में रबड़ और केमिकल होने के कारण आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने बताया फैक्ट्री में आग बुझाने वाला कोई यंत्र नहीं था। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारणों की जानकारी हो सकेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें