फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के एचओडी पर शारीरिक छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

Sun, 28 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य व पंजाबी यूनिवर्सिटी के एचओडी पर महिला प्रोफेसर से शारीरिक छेड़छाड़ के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। आरोपी एचओडी के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-11 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पटियाला निवासी हरजोध सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी में एचओडी है। इसके अलावा वह पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट सदस्य भी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रोफेसर ने पुलिस को आरोप लगाया कि 2 मई को वह पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट की मीटिंग में शामिल होने आई थी। सीनेट की मीटिंग में मेंबर हरजोध सिंह भी शामिल था। सीनेट की मीटिंग खत्म होने के बाद पार्किंग से कार निकालकर वापस जाने लगीं। इतने में सीनेट मेंबर हरजोध सिंह ने उनसे लिफ्ट मांगी और उनकी कार में बैठ गया। शिकायतकर्ता पंजाब की एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह कार चला रही थी जबकि हरजोध साइड वाली सीट पर बैठा हुआ था। इस दौरान हरजोध सिंह उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। प्रिंसिपल ने गाड़ी रोकी और हरजोध सिंह को गाड़ी चलाने को कहा। कालेज प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि हरजोध सिंह गाड़ी ड्राइव करने के दौरान उसके साथ दोबारा शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। पीड़ित प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पीयू के वाइस चांसलर को दी। वाइस चांसलर ने जांच के बाद 18 मई को शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें